फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने की तैयारी में पाकिस्तान

Mon, 21 Oct 2019 03:16 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर रविवार को हुई गोलीबारी से उपजे ताजा हालातों के बीच पाकिस्तान की सरकार अपना हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद कर सकती है। इस संबंध में पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान का कहना है कि आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


खान ने रविवार को कहा कि कैबिनेट की में भारत के लिए हवाई मार्गों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेने पर विचार किया जा सकता है। खान का यह बयान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई क्षेत्रों में संघर्षविराम उल्लंघन की ताजा घटनाओं के बाद आया है। पाकिस्तान ने दावा किया था कि इस ताजा गोलीबारी में उसका एक जवान और छह आम नागरिक मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें