फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब, सुरक्षा परिषद में भाषण देने के बारे में बोला झूठ

Tue, 25 Aug 2020 10:35 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान के झूठों से पर्दा उठाया है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान मिशन की ओर से कहा गया कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भाड़े के आतंकी रखे हुए हैं। जिसका भारत ने ट्विटर पर जवाब दिया और इस बयान को हास्यास्पद बताया। इस तरह पाकिस्तान ने पांच झूठ बोले, जिसका खुलासा भारत ने किया।

विज्ञापन



भारतीय मिशन ने बयान में कहा कि हमने पाकिस्तानी मिशन के संयुक्त राष्ट्र में दिए उस बयान को देखा है, जिसमें दावा किया गया है कि ये बातें पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कही थीं। हम यह समझने में नाकाम हैं कि पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने अपना बयान कहां दिया, क्योंकि सुरक्षा परिषद सत्र आज गैर-सदस्यों के लिए खुला ही नहीं था। भारतीय मिशन ने आगे कहा कि बयान में पाकिस्तान के पांच बड़े झूठ का खुलासा हुआ।

पाकिस्तान का पहला झूठ
पाकिस्तान ने दावा किया कि हम दशकों से सरहदों पर फैलाए जा रहे आतंकवाद से पीड़ित हैं। इस पर भारतीय मिशन ने कहा कि सौ बार दोहराया गया झूठ सच नहीं हो सकता, भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने का सबसे बड़ा प्रायोजक अब भारत पर ही आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


मिशन ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया है कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा आतंकवादी हैं, जिनमें से कई का पाकिस्तानी दबदबा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में माना था कि उनके देश में 40-50 हजार आतंकी मौजूद हैं।



पाकिस्तान का दूसरा झूठ
पाकिस्तान ने दावा किया कि अलकायदा को अपने क्षेत्र से हटा लिया है। इस पर भारतीय मिशन ने कहा कि शायद अलकायदा को यह पता नहीं कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में ही छिपा था और अमेरिकी सेना को वो पाकिस्तान में ही मिला था।

क्या यह नहीं सुना गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओसामा बिन लादेन को शहीद कहते हैं।

पाकिस्तान का तीसरा झूठ
भारतीय मिशन ने पाकिस्तान के इस झूठ को हास्यास्पद बताया। पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भाड़े के आतंकी रखे हैं। इस पर मिशन ने कहा कि ये दावा ऐसा देश कर रहा है, जिसने सीमा पर आतंकवाद को पनाह दी है। जिसने दुनिया को पीड़ित किया है और दुनिया को परेशान किया है।
 

पाकिस्तान का चौथा झूठ
पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत 1267 प्रतिबंधों की लिस्ट में है, इसे भारत ने खारिज किया है। भारत का कहना है कि 1267 प्रतिबंधों की सूची सार्वजनिक है, कोई भी उसे देख सकता है। 1267 समिति सबूतों के आधार पर काम करती है ना कि अफवाहों पर।

विज्ञापन


 

पाकिस्तान का पांचवां झूठ
भारत की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि पाकिस्तान भारत के अंदरूनी मामलों को लेकर हास्यास्पद बातें करता है। पाकिस्तान में आजादी के बाद अल्पसंख्यक आबादी काफी कम हो गई है, ये अब तीन फीसदी ही रही है। इसके अलावा पाकिस्तान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में होने वाले विकास कार्यों के बारे में गलत आरोप लगाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें