फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश, समझिए ईरान ने इस्लामाबाद बैठक क्यों ठुकराई

Fri, 03 Apr 2026 11:34 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को बार-बार अपनी किरकिरी कराने की आदत सी पड़ गई है। ऐसा ही कुछ हुआ जब पश्चिम एशिया संघर्ष में पाकिस्तान ने मध्यस्थ बनने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश नाकाम हो गई। आइए जानते हैं कि आखिर ईरान ने इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक को क्यों ठुकरा दिया?

विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। ऐसे में जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन अभी यह प्रयास सफल नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच युद्धविराम (सीजफायर) कराने की जो कोशिशें चल रही थीं, वे फिलहाल रुक गई हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पाकिस्तान ने दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस्लामाबाद में एक बैठक कराने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन ईरान के अधिकारियों ने इस बैठक में आने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि अमेरिका की तरफ से रखी गई शर्तें उन्हें मंजूर नहीं हैं और वे उन्हें अस्वीकार्य मानते हैं। इस वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई और मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है।

ये भी पढ़ें:- West Asia Conflict: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान; US ने पायलट का किया रेस्क्यू, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यस्थता को लेकर अब क्या संभावना है? 
बता दें कि पाकिस्तान के साथ-साथ कुछ अन्य क्षेत्रीय देश भी इस तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे थे, ताकि हालात और खराब न हों। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि आगे फिर से बातचीत शुरू होगी या नहीं, या फिर कोई दूसरा रास्ता निकाला जाएगा। फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और स्थिति पर सबकी नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- Trump: 'बस कुछ समय और फिर खुल जाएगा होर्मुज', ईरान से जंग के बीच ट्रंप बोले- तेल पर कब्जा कर कमाएंगे मुनाफा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें