फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में अब मरना भी होगा महंगा, कब्रों पर टैक्स लगाएगी सरकार

Thu, 18 Jul 2019 10:02 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लाहौर में मुर्दों को दफन करने के लिए बनने वाली नई कब्रों पर 1 हजार से 1500 पाकिस्तानी रुपये वसूलने का प्रस्ताव दिया है। पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर नगर निगम ने सुझाव को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। यह दलील दी गई है कि रकम का इस्तेमाल कब्रिस्तानों की देखभाल के लिए किया जाएगा।  

विज्ञापन


इस प्रस्ताव के अनुसार व्यस्क को दफनाने के लिए 1500 रुपये जमा कराने होंगे जबकि नाबालिग को दफनाने के लिए 1000 रुपये जमा कराने होंगे। सरकार ने कब्रिस्तानों में दफनाने के लिए एक समय-सारणी भी प्रस्तावित की है, जिसके तहत आधी रात को 2:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच शवों को दफन नहीं किया जा सकता है।

प्रस्तावित अनुसूची के अनुसार, जो परिवार समय सारिणी का उल्लंघन करेंगे, उन्हें अधिकारियों को 2000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अभी कब्रिस्तान में जगह और मुर्दे को दफन करने में 10 हजार का खर्च आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें