पाकिस्तान में पत्रकारों का लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में हमीद मीर को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम से रोका गया, क्योंकि वह एक पत्रकार पर हमले के विरोध प्रदर्शन में शरीक हुए थे।
पाकिस्तान के पत्रकार नजम सेठी की पत्नी व पंजाब असेंबली की सदस्य (एमपीए) जुगनू मोहसिन पर सोमवार को अज्ञात लोगों ने हमला किया। हालांकि हमले में वह बाल-बाल बच गईं। हमला पाकिस्तान के ओकारा के अख्तराबाद इलाके में हुआ।
विज्ञापन
नजम सेठी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व पंजाब प्रांत के अंतरिम सीएम रहे हैं। उनकी पत्नी जुगनू मोहसिन भी लेखिका व पत्रकार हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जुगनू मोहिसन पर हमले का सोशल मीडिया में विरोध हो रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह जानकारी दी।
पाकिस्तान में सरकार व सेना की आलोचना करने वालों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले हामिद मीर को सेना की आलोचना करने पर एक चैनल पर कार्यक्रम पेश करने से रोक दिया था। मीर ने पाक सेना के खिलाफ बयान दिया था। इससे पहले इस्लामाबाद में पत्रकार असद अली तूर को अज्ञात लोगों ने पीटा था। तूर ने भी पाक सेना की आलोचना की थी।