फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: धार्मिक नेता की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन, दो की मौत, कई घायल

Wed, 14 Apr 2021 01:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लाहौर

सार

  • फ्रांस में पैगंबर के तथाकथित कार्टून के छापने पर फ्रांस से संबंध तोड़ने की मांग कर रहे धार्मिक नेता पर पाकिस्तान ने अपनाया सख्त रुख।
  • कार्यकर्ताओं ने किया ग्रैंड ट्रंक रोड पर कब्जा, लाहौर, गुजरांवाला, इस्लामाबाद, पेशावर आदि शहरों के लिए जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित।
विज्ञापन
पाकिस्तान में प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में तहरीक ए लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) के मुखिया साद हुसैन रिजवी की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं और प्रमुख शहरों के लिए सड़क मार्ग बाधित होने से जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा।

विज्ञापन


हुसैन की मांग थी कि पाकिस्तान फ्रांस से निर्यात रोके और उसके राजदूत को वापस भेजे क्योंकि वहां पैगंबर के तथाकथित कार्टून का प्रकाशन हो रहा है। इसके लिए पिछले वर्ष टीएलपी ने प्रदर्शन किए थे, जिस पर सरकार ने बातचीत के बाद उनकी मांगों पर संसद में विचार के लिए 16 नवंबर को तीन महीने मांगे थे। 16 फरवरी को सरकार ने ढाई महीने और मांगे। यह अवधि पूरी होने से पहले ही रिजवी ने एक वीडियो संदेश जारी कर टीएलपी कार्यकर्ताओं को 20 अप्रैल से प्रदर्शन के लिए तैयार रहने को कहा।

इस पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया और हुसैन को गिरफ्तार करवा लिया। सोमवार को लाहौर, गुजरांवाला, इस्लामाबाद, पेशावर का सड़क संपर्क काटते हुए उनके कार्यकर्ताओं ने ग्रैंड ट्रंक रोड सहित कई रास्ते जाम कर दिए। कई जगह रेलवे ट्रैक भी रोके गए। इस दौरान कई जगह हिंसा भी हुई, जिसमें दो लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मिन रशीद ने कहा कि इन प्रदर्शनों से कोविड-19 मरीजों को समय पर इलाज देने व शहरों में सप्लाई बनाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहे तो हालात बड़ी विपदा में बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें