फिर छेड़ा कश्मीर राग
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के साथ वार्ता की गुहार लगाई है। हालांकि यह भी जोड़ा कि कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर बात होनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के लिए देश भर में आयोजित धन्यवाद दिवस (यौम ए तशाकुर) के मौके पर शहबाज ने कहा, भारत और पाकिस्तान ने तीन युद्ध लड़े और इससे कुछ हासिल नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- Pakistan: इशाक डार ने अपनी ही संसद में फर्जी खबर के जरिए दिखाया बड़बोलापन, पाकिस्तानी मीडिया ने ही खोल दी पोल
पाकिस्तानी सेना के मारे गए सैनिकों को तोपों की सलामी
शहबाज ने संघर्ष में साथ देने के लिए अपने दोस्त देशों को धन्यवाद दिया और संघर्ष विराम करवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को खासतौर पर शुक्रिया कहा। शहबाज ने इसके साथ ही यह धमकी भी दी कि यदि उसकी सीमाओं का फिर से अतिक्रमण किया गया तो पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा। धन्यवाद दिवस के मौके पर पाकिस्तानी सेना के मारे गए सैनिकों को इस्लामाबाद में 31 और राज्यों की राजधानियों में 21 तोपों की सलामी दी गई।
ये भी पढ़ें- India-Pakistan Tension: शहबाज शरीफ शांति के लिए भारत से बातचीत को तैयार, शर्तों में कश्मीर मुद्दा भी शामिल
परमाणु हथियारों पर उठे सवाल तो कहा, हम जिम्मेदार देश
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने परमाणु हथियारों को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा, भारत तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और अपनी आक्रमकता को न्यायोचित ठहरा रहा है। वह पाकिस्तान के परमाणु संपत्तियों को लेकर भी अनावश्यक संदेह पैदा कर रहा है। पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश है जो सीजफायर को लेकर प्रतिबद्ध है और तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
संबंधित वीडियो-