फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'यहां न्याय नहीं मिलता, मैं अपना कंबल लेकर आई हूं...', अदालत में फूट-फूटकर रो पड़ीं बुशरा बीबी

Mon, 04 Nov 2024 06:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan: बुशरा बीबी ने सुनवाई के दौरान कहा, मैं पिछले नौ महीनों से न्याय की उम्मीद में हूं। लेकिन मुझे अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। मुझे और इमरान खान को अन्यायपूर्ण सजा दी गई है। यहां न्याय नहीं मिलता है।
विज्ञापन
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक अदालत में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने 'अक्षम न्याय प्रणाली' और अपने पति की 'अन्यायपूर्ण सजा' के खिलाफ अपनी बेबसी व्यक्त की। 

विज्ञापन


बुशरा बीबी इस्लामाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अफजल मजोका की अदालत में अपने पति के लिए छह मामलों में जमानत और एक अन्य मामले में अपनी जमानत के लिए पेश हुईं। ये मामले तारनोल, कराची कंपनी, रामना, सचिवालय और कोहसर थानों में दर्ज हैं। 

इमरान खान को अदालत में पेश नहीं किया गया
रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान को अदालत में सुनवाई के दौरान पेश नहीं किया गया। उन्हें वीडियो लिंक के जरिए से भी अदालत में हाजिर होने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन


'यहां न्याय नहीं मिलता, न्याय मांगने नहीं आई'
जब बुशरा बोलने के लिए माइक पर गईं, तो वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, मैं पिछले नौ महीनों से न्याय की उम्मीद में हूं। लेकिन मुझे अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। मुझे और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को अन्यायपूर्ण सजा दी गई है। बुशरा ने कहा, यहां न्याय नहीं मिलता है। मैं न्याय मांगने नहीं आई हूं। उन्होंने सभी वकीलों पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ समय बर्बाद कर रहे हैं। इसमें उनका वकील भी शामिल है। 
 
'आदेश मिला तो फिर से जेल जाने को तैयार हूं'
उन्होंने कहा, जेल के अंदर क्या वह (इमरान खान) इंसान नहीं हैं? क्या कोई जज इस चीज को नहीं देखता है? बुशरा ने यह भी कहा वह फिर से इस अदालत में नहीं आएंगी, यहां कोई न्याय नहीं मिलता है। उन्होंने जज से कहा कि उनका कंबल और अन्य सामान बाहर उनकी कार में है और अगर आदेश मिला तो वह वापस जेल में जाने के लिए तैयार हैं। 

पिछले महीने तोशाखाना मामले में जमानत मिलने के बाद बुशरा बीबी को जेल से रिहा कर दिया गया था। लेकिन इमरान खान अब भी जेल में हैं। बुशरा बीबी को अदालत ने 31 जनवरी को 14 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, दोनों इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें