फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान ने फिर की भारत की विदेश नीति की तारीफ, ISI की पोल खोलने की धमकी दी

Fri, 28 Oct 2022 04:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आजादी मार्च का एलान किया है। 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में इमरान खान और सरकार के बीच चल रही सियासी जंग आर-पार की लड़ाई में तब्दील हो चुकी है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की ओर से शुक्रवार को शुरू हुआ आजादी मार्च लाहौर के लिबर्टी चौक पहुंच गया। यहां इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार पर जबरदस्त निशाने साधे। उन्होंने कहा कि यह मार्च किसी राजनीति या निजी फायदे के लिए नहीं है, बल्कि देश की आजादी के लिए है। उन्होंने कहा कि मार्च का सीधा मकसद देश को आजाद करने के लिए है। अपने भाषण के दौरान इमरान खान एक बार फिर भारत की तारीफ कर गए। उन्होंने भारत की विदेश नीति को स्वतंत्र बताते हुए शरीफ सरकार की खिंचाई की। साथ ही उन्होंने अपने देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर निशाना साधा और कहा कि वह एजेंसी की पोल खोल देंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता और आईएसआई के प्रमुख नदीम अहमद अंजुम की तरफ से की गई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान खान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। कहा गया था कि इसी साल मार्च में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को 'लुभाने वाला प्रस्ताव' दिया गया था। शुक्रवार को इन्हीं आरोपों का जवाब देते हुए इमरान खान ने आईएसआई पर निशाना साधा। 

इमरान ने कहा, "कल हुई सेना और आईएसआई की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस शेख रशीद के बयानों से ज्यादा राजनीतिक थी।" उन्होंने धमकाने के अंदाज में कहा, "ध्यान से सुनो डीजी आईएसआई, जो मैं जानता हूं, उस पर मैं सिर्फ अपने संस्थानों और देश के लिए चुप बैठा हूं। मैं अपने देश को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। जब हम संस्थानों की आलोचना करते हैं, तो यह आपके भले के लिए होता है। मैं काफी कुछ बोल सकता हूं और जवाब दे सकता हूं। पर मैं इस संस्थान को कमजोर नहीं करना चाहता।"
विज्ञापन


बता दें यह मार्च लाहौर से इस्लामाबाद तक निकाला जाएगा। इमरान खान पहले ही आजादी मार्च निकालने की घोषणा कर चुके थे। हालांकि, तब शरीफ सरकार ने उनकी कोशिशों में कई रोड़े अटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें