फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान हाकी महासंघ के महासचिव शाहबाज अहमद ने इस्तीफा दिया

Sun, 05 May 2019 12:43 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहबाज अहमद (फाइल)
विज्ञापन

महान हाकी खिलाड़ी शाहबाज अहमद ने पाकिस्तान हाकी महासंघ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया जिसे पीएचएफ अध्यक्ष खालिद खोकार ने स्वीकार कर लिया। खोकार ने एक वीडियो संदेश में पुष्टि की कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अहमद का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा ,‘‘उनकी जगह आसिफ बाजवा सोमवार से कार्यभार संभालेंगे।’’ शाहबाज ने भारत में पिछले साल दिसंबर में हुए विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी इस्तीफा दिया था जिसे खोकार ने मंजूर नहीं किया था। बाजवा इससे पहले भी 2006 से 2010 के बीच पीएसएफ महासचिव रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें