फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के स्कूलों में हिंदू छात्राओं पर धर्म बदलने का दबाव, आरोपों के बाद हुआ बवाल

Fri, 05 Dec 2025 04:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कई हिंदू छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। हंगामा बढ़ने पर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
पाकिस्तान में हिंदू छात्राओं धर्म परिवर्तन का दबाव - फोटो : पाकिस्तान हिंदू काउंसिल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के स्कूलों में हिंदू छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कई हिंदू छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पढ़ाई जारी रखने के लिए उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। छात्राओं के आरोपों के बाद पाकिस्तान सरकार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


छात्राओं को कलमा पढ़ने के लिए बनाया गया दबाव
नवंबर के आखिर में, सिंध के मीरपुर सकरो के सरकारी हाई स्कूल में कुछ हिंदू छात्राओं के माता-पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रधान अध्यापक ने कथित तौर पर हिंदू छात्राओं से अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए इस्लाम अपनाने के लिए कहा था। आरोप लगाया कि हिंदू छात्राओं को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है और उनके धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है। छात्राओं के माता-पिता ने यह भी दावा किया कि कुछ छात्राओं को इस्लाम अपनाने या कलमा पढ़ने से मना करने पर घर भेज दिया गया।

सरकार ने दिए जांच के आदेश
सिंध प्रांत के धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री कीसो मल खेल दास ने गुरुवार को सीनेट को बताया कि सरकार ने मामले की जांच का आदेश दिया है। सिंध के शिक्षा मंत्री सैयद सरदार अली शाह के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मीरपुर सकरो जाकर सच्चाई का पता लगाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, 'कमेटी के सदस्यों ने पहले ही प्रभावित छात्रों, उनके माता-पिता, अध्यापकों और दूसरे टीचरों के बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं।' उन्होंने कहा कि किसी को भी धमकी देकर धर्म बदलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Modi-Putin: छात्रों, खिलाड़ियों का आदान-प्रदान बढ़ाएंगे भारत-रूस, नए मार्गों पर बढ़ेगा सहयोग, PM मोदी का एलान
विज्ञापन


सिंध में पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी सबसे ज़्यादा है। सिंध प्रांत पहले से ही हिंदू लड़कियों को अगवा करके उनकी शादी ज्यादा उम्र के मुस्लिम पुरुषों से करवाने के मामलों से जूझ रहा है। मानवाधिकार संगठनों का अनुमान है कि पाकिस्तान में हर साल 1,000 से ज़्यादा अल्पसंख्यक लड़कियों का ज़बरदस्ती धर्म बदला जाता है, जिनमें से ज़्यादातर सिंध के दलित हिंदू समुदायों से हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें