फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सरकार ने हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए दिए साढ़े तीन करोड़ रुपये

Sat, 10 Apr 2021 03:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेशावर।

सार

  • उच्चतम न्यायालय के जजों ने सरकार को मंदिर का तेजी से पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
Supreme Court of Pakistan - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने एक हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस मंदिर को पिछले साल दिसंबर में कुछ स्थानीय मौलानाओं और कट्टरपंथियों ने आगजनी कर तोड़ गिराया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रांतीय सरकार टेरी गांव में श्री परमहंस जी महाराज की समाधि के पुनर्निर्माण के लिए औकाफ विभाग को 3.48 करोड़ रुपये देगी। एक सदी से भी अधिक पुराने इस मंदिर और इसके पास स्थित समाधि पर हमले की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी।

आखिर में यह मामला उच्चतम न्यायालय जा पहुंचा था, जहां जजों ने सरकार को मंदिर का तेजी से पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। इसके चलते प्रांतीय सरकार को योजना और विकास विभाग की स्टंट प्रिवेंशन एंड रिहैबिलिटेशन इंटीग्रेटेड न्यूट्रिशन गेन स्कीम से पैसे का प्रबंध करना पड़ा।
विज्ञापन


पिछले माह ही स्थानीय मौलानाओं और अल्पसंख्यक नेताओं के बीच सुलह वार्ता के बाद मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपियों ने माफी मांग ली थी। इसके बाद खैबर पख्तूनख्वा निवासी हिंदू समुदाय ने उन्हें माफ कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें