फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएन में फजीहत के बाद अब पीओके में रैली करेंगे इमरान खान

Wed, 11 Sep 2019 01:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

पाकिस्तान ने चारों ओर से मुंह की खाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर का राग अलापना नहीं छोड़ा है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने अब ट्वीट करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लिए 13 सितंबर को बड़ी रैली करने वाले हैं। इस रैली का आयोजन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित मुजफ्फराबाद में किया जाएगा। 

विज्ञापन





इमरान खान ने भारतीय सेना का नाम लेते हुए कहा है कि कश्मीर में घेराबंदी की गई है। इस कारण से अब पाकिस्तान रैली कर दुनिया को संकेत देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों को ये दिखाना चाहता है कि वह उनके साथ है।
 

बता दें इससे एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन के सत्र में भी भारत ने पाकिस्तान का झूठ दुनिया के सामने बेनकाब किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर पर मनगढ़ंत कहानी सुनाई। 
विज्ञापन


जिसका जम्मू-कश्मीर के राजनयिक विमर्श आर्यन ने तुरंत खंडन किया। पाकिस्तान के आरोपों का जवाब देते हुए प्रथम सचिव आर्यन ने कहा, 'अनुच्छेद 370 भारत के संविधान का अस्थायी प्रावधान था, इसमें बदलाव करना भारत का आंतरिक मामला और अधिकार है।' 

यूएनएचआरसी में विदेश मंत्रालय के प्रथम सचिव विमर्श आर्यन ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा, 'अनुच्छेद 370 भारतीय संविधान का एक अस्थायी प्रावधान था, इसमें बदलाव करना पूरी तरह भारत का आतंरिक मामला और अधिकार है।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें