फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को पाकिस्तान ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Fri, 14 Aug 2020 03:16 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सैयद अली शाह गिलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर के अलगाववादी और पूर्व हुर्रियत के नेता सैयद अली शाह गिलानी को पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस होता है और इस दिन पाकिस्तान ने गिलानी को निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया है। 

विज्ञापन



अलगाववादी नेता कश्मीर में भारत के खिलाफ नारे लगाने के लिए मशहूर है और इसीलिए पाकिस्तान ने गिलानी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने हाल ही में अपने नए नक्शे में कश्मीर के विवादित क्षेत्रों पर अपना दावा पेश किया था।

गिलानी को ये अवॉर्ड पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया है और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ रिजवी ने हुर्रियत के पूर्व नेता सैयद अली शाह गिलानी को ये सम्मान दिया है। 
विज्ञापन


कश्मीर के अलगाववादी नेता गिलानी को निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित करने का प्रस्ताव पाकिस्तानी सीनेटर मुश्ताक अहमद दिया था, जिसके बाद सर्वसहमति से ये प्रस्ताव पाकिस्तान की सदन से पास हो गया था। गिलानी ने कुछ समय पहले ही हुर्रियत पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

सैयद अली शाह पर कश्मीर में आतंकवाद और हिंसा जैसे हालात पैदा करने के कई आरोप लगे हैं। गिलानी पर आतंकवाद के लिए फंडिंग से जुड़े आरोप भी लगे हुए हैं। इसके अलावा सैयद अली शाह गिलानी को लंबे समय के लिए कश्मीर में उसके घर पर नजरबंद करके भी रखा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें