फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में नहीं हुआ सुधार, तो स्थगित हो सकते हैं आम चुनाव; सत्तारूढ़ PDM का दावा

Sun, 22 Jan 2023 08:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान इस समय अपने देश के केंद्रीय बैंक में मौजूद विदेशी भंडार को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार वर्तमान में 4.601 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो अगले चार सप्ताह के आयात का भुगतान करने के लिए ही पर्याप्त है। 
विज्ञापन
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्तारूढ़ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रवक्ता हाफिज हमदुल्ला ने रविवार को कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो पाकिस्तान के अगले आम चुनाव स्थगित कर दिए जाएंगे। हमदुल्ला के अनुसार, पीटीआई (इमरान खान) ने देश को आर्थिक संकट में फंसाकर छोड़ दिया। उन्होंने कहा, पीटीआई को बलपूर्वक थोपा गया। 

विज्ञापन

 

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर हुआ 4.601 अमेरिकी डॉलर
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इस समय अपने देश के केंद्रीय बैंक में मौजूद विदेशी भंडार को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार वर्तमान में 4.601 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो अगले चार सप्ताह के आयात का भुगतान करने के लिए ही पर्याप्त है। देश को अब अपने चालू खाते के घाटे को कम करने के लिए विदेशी सहायता की आवश्यकता है। चालू वित्त वर्ष के लिए अपने ऋण दायित्वों का भुगतान करने के लिए पर्याप्त भंडार है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार छह जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान केंद्रीय बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार 22.12 प्रतिशत घटकर 4.343 अरब डॉलर रह गया। यानी 1.233 अरब डॉलर घट गया।
 

आईएमएफ का कार्यक्रम शुरू न हुआ तो दलदल में गहराई तक फंसेगा पाक
'अल अरबिया पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान कर्ज के दलदल में गहराई से डूब सकता है, खासकर अगर अगले कुछ हफ्तों के भीतर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम को फिर से शुरू नहीं किया जाता है। आईएमएफ अपने 24वें ऋण में देरी कर रहा है, और सऊदी और संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वे अब मुफ्त का भोजन नहीं देंगे।
 
विज्ञापन

दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था पाकिस्तान
अल अरबिया पोस्ट ने हाल ही में बताया कि खाड़ी मित्रों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पहले दौरे पर आए नए सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को संदेश दिया है कि वह सुधारों को लागू करें और उन्हें अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाएं। अल अरबिया पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, देश को पिछली नीतियों में एक आमूल-चूल बदलाव की जरूरत है, लेकिन कोई भी ऐसा नहीं करना चाहता है।  शरीफ और उनके पूर्ववर्ती इमरान खान के बीच का राजनीतिक खेल देश को इस साल की गर्मियों में संभावित चुनाव के रास्ते पर धकेल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया, पाकिस्तान दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था है और देश को गरीबी से बाहर निकालने के लिए एक कठिन प्रयास करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें