फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: दोस्त चीन के सामने पाकिस्तान ने रोया दुखड़ा, पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से घबराया

Sun, 27 Apr 2025 11:25 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। वह कभी हमले की स्वतंत्र जांच की बात कर रहा है, तो कभी गीदड़ भबकी दे रहा है। हालांकि, अब घबराए पाकिस्तान ने अपने दोस्त चीन की ओर मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।  
 
विज्ञापन
चीन पाकिस्तान फ्लैग - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से उठाए गए सख्त कदमों से पाकिस्तान घबराया हुआ है। अब उसने अपने सबसे करीबी दोस्त चीन की ओर मदद की आस में निगाह डाली है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात कर वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बातचीत में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने की वकालत की और एकतरफा और प्रभुत्ववादी नीतियों का विरोध किया। दोनों पक्षों ने संबंधों में आपसी समझ और सम्मान बनाए रखने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डार ने चीन की ओर से निर्बाध सहयोग का शुक्रिया अदा किया और पाकिस्तान-चीन के बीच मजबूत मैत्रीपूर्ण संबंधों को लेकर वांग यी को आश्वस्त किया। दोनों पक्षों ने यह भी तय किया कि वे क्षेत्र और दुनिया में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए एक-दूसरे से लगातार संपर्क और तालमेल बनाए रखेंगे।

पाकिस्तान के पक्ष में उतरा चीन, कहा- स्थिति पर करीबी नजर, निष्पक्ष जांच हो
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर हुई बातचीत में सदाबहार दोस्त पाकिस्तान का समर्थन दोहराया। ग्लोबल टाइम्स ने वांग यी के हवाले से कहा, चीन कश्मीर क्षेत्र में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और निष्पक्ष जांच की शीघ्र शुरुआत का समर्थन करता है। उसे उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, एक-दूसरे की ओर बढ़ेंगे और तनाव कम करने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- हमले पर पीएम मोदी की पैनी नजर, देशहित में होगा हर फैसला

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने डार को तनाव कम करने की सलाह दी

इसके अलावा, डार ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से भी बात की। लैमी ने डार को क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए बातचीत के जरिये प्रयास करने की सलाह दी। डार ने लैमी को बताया कि पाकिस्तान तथ्यों को सामने लाने के लिए पारदर्शी और स्वतंत्र जांच के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में शाह-राजनाथ का रुख सराहनीय'; शरद पवार ने की तारीफ, कही यह बात

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने दी गीदड़ भबकी
इस बीच, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने गीदड़ भबकी दी। तरार ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई दुस्साहस किया तो पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा। विदेशी मीडिया से बात करते हुए तरार ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की स्वतंत्र जांच में सहयोग देने की पेशकश की है, जिससे यह साफ होता है कि पाकिस्तान के हाथ साफ हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें