फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam: फ्रांस, जर्मनी में पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन; ब्रिटेन में पाकिस्तानियों को भारतीयों का जवाब

Sun, 27 Apr 2025 08:42 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लंदन में भारतीय प्रवासी समुदाय ने पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर आतंक को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और 26 लोगों की मौत पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करते भारतीय प्रवासी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने रविवार को भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की। भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों का यह प्रदर्शन भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तानियों के प्रदर्शन के विरोध में था।

विज्ञापन


 इस दौरान भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि मैं एक भारतीय नागरिक और जम्मू-कश्मीर का हिंदू हूं। पहलगाम आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा रची गई और अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर में इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमले पाकिस्तान द्वारा किए गए हैं, जहां हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया। 

यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'कोई भी देश 100 फीसदी फुलप्रूफ खुफिया व्यवस्था नहीं रख सकता', पहलगाम आतंकी हमले पर शशि थरूर
विज्ञापन


1990 में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के सामूहिक पलायन का जिक्र करते हुए एक महिला ने कहा, कश्मीरी हिंदू पहले ही कश्मीर घाटी से पलायन कर चुके हैं। मैं जम्मू संभाग से हूं। यहां पर भी कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं। भारतीय प्रवासी समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, जो कुछ हुआ है, उससे हम वास्तव में दुखी हैं और इसीलिए हम विदेश में रहने वाले अपने भारतीय समुदाय का समर्थन करने के लिए यहां आए हैं। हमारा दिल हमेशा अपनी मातृभूमि के साथ है। हम यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे पता है कि दूसरी तरफ के लोग वहां खड़े होकर नारे लगा रहे हैं। हमें भड़का रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। हम यहां उन्हें यह बताने आए हैं कि वे हमें आतंकित करना बंद करें। हम इसका समर्थन नहीं करते हैं।


यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान की उड़ी नींद; खुद को बचाने के लिए चीन-रूस के कदमों में गिरा  
विज्ञापन


वहीं फ्रांस की पेरिस में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने एफिल टॉवर के सामने पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय समुदाय के एक सदस्य राजाराम मुनिस्वामी ने कहा कि, 'आज हमारा कार्यक्रम बहुत बढ़िया रहा। इसमें 300 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और हमने अपनी एकता और विविधता दिखाई। कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक, सभी समुदाय के लोग कश्मीर में आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एकजुट हुए। वैश्विक समुदाय को पता चल जाएगा कि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं'।
 
 
 

बर्लिन में मृतकों की याद में शांति हवन
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में श्री गणेश हिंदू मंदिर ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 निर्दोष हिंदुओं की याद में शांति हवन (शांति के लिए प्रार्थना) का आयोजन किया। भारतीय हिंदू समुदाय ने प्रार्थना में एक साथ भाग लिया, खोए हुए जीवन के लिए शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों को सामूहिक शक्ति प्रदान की।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें