फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : क्या ईद से पहले देश से फ्रांसीसी राजदूत को निकाल देगी सरकार? पढ़िए पूरी खबर

Tue, 13 Apr 2021 04:19 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

  • साद रिजवी की गिरफ्तारी के बाद राजधानी इस्लामाबाद, कराची, लाहौर और अन्य इलाकों में प्रदर्शन 
  • पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए छोड़े आंसू गैस के गोले
विज्ञापन
पाकिस्तान में प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी पुलिस ने साद रिजवी को गिरफ्तारी कर लिया है। दरअसल कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक ने फ्रांसीसी राजदूत को देश से बाहर निकालने की मांग को लेकर इमरान खान सरकार के खिलाफ लाहौर की सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया था। जिसके बाद लाहौर पुलिस ने सरगना साद हुसैन रिजवी को गिरफ्तार कर लिया। अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में हजारों कार्यकर्ताओं ने तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करना शुरू कर दिया। दोनों ही तरफ से लाठी डंडे और पत्थरबाजी होने लगी। बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करना शुरू कर दिया।

नवंबर 2020 में शुरू हुआ था मामला  

इस पूरे मामले की शुरुआत नवंबर 2020 में हुई थी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अभिव्यक्ति की आजादी की कक्षा में इस्लाम धर्म की स्थापना करने वाले पैगंबर हजरत मोहम्मद का कार्टून दिखाया था। इस पर कट्टरपंथी भड़क गए और उन्होंने शिक्षक सैमुएल पैटी की हत्या कर दी। लेकिन मैक्रों द्वारा पैटी का समर्थन करने पर टीएलपी भड़क उठा और उसने फ्रांसीसी राजदूत को 20 अप्रैल 2021 से पहले देश के बाहर निकाल देने की मांग की। लेकिन ऐसा नहीं होने पर रिजवी ने प्रदर्शन के एक दिन पहले सरकार को धमकी दी थी कि अगर राजदूत को नहीं निकाला गया ताे इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे।    

डरी इमरान खान सरकार, राजदूत को निकालने के लिए पेश किया प्रस्ताव 

कट्टपंथियों की धमकी से डरकर इमरान खान सरकार ने नेशनल असेंबली में एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव को लाने का निर्णय पाकिस्तान के कानून मंत्री फरोज नसीम, धार्मिक मामलों के मंत्री नुरूल हक कादरी, आंतरिक मंत्री शेख रशीद और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में लिया गया है। अब सरकार ईद से पहले ही फ्रांस के राजदूत को देश से निकालने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें