फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: जयशंकर से लताड़ खाने वाले बिलावल ने याद किया भारत दौरा, कहा- SCO की बैठकें रहीं उत्पादक और सकारात्मक

Fri, 26 May 2023 09:03 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में भारत में एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने का निर्णय देश के लिए उत्पादक और सकारात्मक साबित हुआ।
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के साथ कितना भी सकारात्मक और अच्छा व्यवहार क्यों न किया लेकिन अब अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान की आर्थिक हालात काफी खराब चल रही है, इसी के चलते पाकिस्तान ने भारत में एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में लिया था। इस दौरान एस जयशंकर ने बिलावल के सामने ही पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई थी। वहीं अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में भारत में एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने का निर्णय देश के लिए उत्पादक और सकारात्मक साबित हुआ।

विज्ञापन


संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बिलावल ने गुरुवार को कहा कि उनके मंत्रालय के लिए यह अहम था कि पाकिस्तान के मामले और उसके दृष्टिकोण को न केवल भारत, बल्कि एससीओ के अन्य भागीदार देशों के समक्ष पेश किया जाए।

उन्होंने कहा कि जहां तक कश्मीर मुद्दे, भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दों और बहुपक्षवाद से संबंधित जिम्मेदारियों की बात है, तो भारत दौरे के बाद मेरा निष्कर्ष यह है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला उत्पादक और सकारात्मक रहा।
विज्ञापन


बिलावल भुट्टो ने सीनेट समिति को अवगत कराते हुए कहा कि हमने सोचा था कि हमें पाकिस्तान के पक्ष और दृष्टिकोण को न केवल भारत, बल्कि (एससीओ के) अन्य भागीदार देशों के समक्ष भी पेश करना चाहिए। बिलावल एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चार मई को गोवा की यात्रा की थी, जो वर्ष 2011 के बाद से पाकिस्तान के किसी इतने बड़े नेता की पहली भारत यात्रा थी।

बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान देश हित में आतंकवाद से लड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वर्ष 2026-27 में एससीओ सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बिलावल ने उम्मीद जताई कि भारतीय विदेश मंत्री इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें