फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान, दुनिया के देशों के आगे फैलाई 'झोली'

Mon, 09 Jan 2023 08:14 PM IST
नितिन गौतम जिनेवा, अमर उजाला न्यूज डेस्क

सार

Pakistan Flood: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कहना है कि बाढ़ के हालात से उबरने के लिए पाकिस्तान को कम से कम 16 बिलियन डॉलर की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल आई बाढ़ ने आर्थिक तौर पर खस्ताहाल पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी। यही वजह है कि बाढ़ के हालात से उबरने के लिए पाकिस्तान ने दुनिया भर के देशों से मदद मांगी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अगले तीन साल में पाकिस्तान को 8 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने की अपील की है ताकि बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास का काम किया जा सके। 

विज्ञापन


जिनेवा में International Conference on Climate Resilient Pakistan कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके देश को बाढ़ से उबरने में कम से कम 16 बिलियन यूएस डॉलर की जरूरत पडे़गी। इनमें से आधी रकम विदेशों से मदद के तौर पर मांगी गई है। इस कॉन्फ्रेंस को पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ मिलकर आयोजित किया था। जिसका उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड जुटाना है। 

बता दें कि बीते साल पाकिस्तान में आई बाढ़ से 1739 लोगों की मौत हो गई थी और 3 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। इस बाढ़ में पाकिस्तान के 80 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा और 8 हजार किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें तबाह हो गईं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पाकिस्तान में बाढ़ के चलते 90 लाख लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान को बाढ़ के हालात से पूरी तरह उबरने में करीब 30 बिलियन डॉलर की जरूरत होगी। कॉन्फ्रेंस के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने भी दुनिया भर के देशों से पाकिस्तान की मदद करने की अपील की। 
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कॉन्फ्रेंस से जुड़े। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को 10 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। पाकिस्तान की सूचना प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया कि इस्लामिक डेवलेपमेंट बैंक ने भी पाकिस्तान को 4.2 बिलियन डॉलर की मदद देने का ऐलान किया है। वहीं वर्ल्ड बैंक ने भी 2 बिलियन डॉलर की मदद का वादा किया है। 

जर्मनी के पाकिस्तान में राजदूत अल्फ्रेड ग्रानास ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान में पर्यावरण सुरक्षा के लिए 89 मिलियन यूरो की मदद देगा। उल्लेखनीय है कि जर्मनी ने पाकिस्तान को 99 मिलियन यूरो की मदद देने का पहले भी वादा किया हुआ है। USAID के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से पाकिस्तानी मीडिया ने बताया है कि अमेरिका भी पाकिस्तान को अतिरिक्त 100 मिलियन डॉलर की मदद देगा। पाकिस्तान की आर्थिक हालत पहले ही खराब है। ऐसे में बाढ़ ने उनके हालात को बद से बदतर बना दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें