कराची शहर में एक मछुआरा कई औषधीय गुणों वाली दुर्लभ मछली की नीलामी के बाद रातोंरात करोड़पति बन गया। इब्राहिम हैदरी गांव में रहने वाले हाजी बलोच और उनके दल ने सोमवार को अरब सागर से ‘गोल्डन फिश’ या स्थानीय बोली में ‘सोवा’ कही जाने वाली मछली पकड़ी।
पाकिस्तान के कराची शहर में एक मछुआरा कई औषधीय गुणों वाली दुर्लभ मछली की नीलामी के बाद रातोंरात करोड़पति बन गया। इब्राहिम हैदरी गांव में रहने वाले हाजी बलोच और उनके दल ने सोमवार को अरब सागर से ‘गोल्डन फिश’ या स्थानीय बोली में ‘सोवा’ कही जाने वाली मछली पकड़ी। यह मछली कराची बंदरगाह पर शुक्रवार की सुबह नीलामी में करीब 7 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में बिकी।
विज्ञापन
दुनिया में कुछ महान करने वाले हैं भारत और अमेरिका : केशप
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के आर्थिक नेताओं की बैठक से पूर्व, अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप ने कहा कि भारत और अमेरिका वास्तव में कुछ महान करने वाले हैं। भारत को वे एक अद्भुत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में देखते हैं। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो की मेजबानी को अहम बताया।
जग बैंस बने बिग ब्रदर के विजेता
वाशिंगटन के एक उद्यमी और ट्रक कंपनी के मालिक जग बैंस ने रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ जीतकर पहले सिख-अमेरिकी बनने का इतिहास रचा है। बैंस (25) ने पेशेवर तैराक मैट क्लॉट्ज और डीजे बॉवी जेन को हराकर 100 दिवसीय कार्यक्रम में शीर्ष स्थान पाया।
विज्ञापन
भेदभावपूर्ण भर्ती केस को निपटाने के लिए एपल देगा 2.5 करोड़ डॉलर
एपल उन आरोपों के निपटारे के लिए 2.5 करोड़ डॉलर के भुगतान पर सहमत हुआ है जिनमें 2018 और 2019 के दौरान अपनी कुछ नौकरियों में भेदभावपूर्ण भर्ती प्रथाओं का इस्तेमाल किया गया। घोषित सौदे से आव्रजन-राष्ट्रीयता अधिनियम के उल्लंघनों की न्याय विभाग की लंबी जांच का समाधान हो गया। संघीय नियामकों ने कहा कि 2019 में शुरू हुई जांच से पता चला है कि एपल ने उन नौकरियों के लिए अमेरिकी उम्मीदवारों के साथ भेदभाव किया है जो देश में स्थायी निवासी का दर्जा पाने के इच्छुक कुछ अप्रवासी श्रमिकों को प्रदान की गई थीं।