फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने वायु क्षेत्र में भारतीय विमानों के लिए प्रतिबंध की अवधि 14 जून तक बढ़ाई

Wed, 29 May 2019 05:33 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र (एयर स्पेस) में भारतीय विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध बढ़ाकर 14 जून कर दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने प्रतिबंध की अवधि 20 मई करते हुए भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार करने की बात कही थी।

विज्ञापन


बता दें कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। हालांकि, 27 मार्च को पाक ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर बाकी सबके लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें