फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Explosion: कराची में गोदाम में धमाके से दो की मौत, 33 घायल; पटाखों के कच्चे माल से हुआ बड़ा हादसा

Fri, 22 Aug 2025 04:25 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के कराची के ताज मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक गोदाम में गुरुवार को हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 33 घायल हो गए। बेसमेंट में पटाखों का कच्चा माल रखा था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद धमाका हुआ। घायल लोगों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया वहीं मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कराची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कराची के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित ताज मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास गुरुवार को एक गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 33 लोग घायल हुए हैं। मामले में पाकिस्तान की आधिकारिक बहु-खतरा आपातकालीन सेवा रेस्क्यू 1122 के मुताबिक, धमाका एक तीन मंजिला इमारत के बेसमेंट में हुआ जहां पटाखे बनाने का कच्चा माल रखा गया था। ऊपर की मंजिलों पर परिवार रहते थे। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने और फिर ज्वलनशील पदार्थ की वजह से धमाका होने की बात सामने आई है।

बता दें कि हादसे में 20 घायल जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं, जिनमें 2 की हालत नाजुक है। 14 घायल सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हैं। बाद में घटनास्थल से 16 साल के एक लड़के की लाश मिली और एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Tax Policy: ट्रंप के टैक्स कानून को वेंस ने बताया मेहनतकश परिवारों के लिए तोहफा, मेडिकेड कटौती पर दी सफाई

सीटीडी ने बताया विस्फोटक

वहीं इस धमाका को लेकर काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) के अधिकारी राजा उमर खताब ने बताया कि वहां केवल पटाखों का नहीं बल्कि भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। उन्होंने कहा कि इस इलाके से पहले भी दो टन विस्फोटक बरामद हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, सिंध में पटाखों की कोई वैध फैक्ट्री नहीं है और यह गोदाम अवैध रूप से रिहायशी इलाके में चल रहा था। धमाके से इमारत को भारी नुकसान हुआ, आसपास की गाड़ियों पर कंक्रीट के टुकड़े गिर गए और आसपास की खिड़कियां भी टूट गईं। आग बुझाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Lord Swaraj Paul Demise: एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस

कराची के सीएम मुराद अली का सख्त निर्देश

विज्ञापन

वहीं मामले में मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने सभी घायलों को तुरंत इलाज दिलाने के निर्देश दिए और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि आबादी के पास इस तरह के खतरनाक पदार्थ रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। गौरतलब है कि यह घटना कराची में कुछ हफ्तों पहले हुए लांधी एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन की आग के बाद एक और बड़ी लापरवाही को उजागर करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें