फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान ने सेना के तर्क पर उठाया सवाल, कहा-अधिकारी की आलोचना से सशस्त्र बलों की होती है छवि खराब

Mon, 07 Nov 2022 01:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को खान द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और गैर-जिम्मेदार बताते हुए खारिज कर दिया कि उनकी हत्या की साजिश में एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल था। 
विज्ञापन
Imran Khan - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पाकिस्तानी सेना के तर्क पर सवाल उठाया है और कहा कि उनकी हत्या की साजिश में शामिल सैन्य अधिकारी की आलोचना सशस्त्र बलों को बदनाम करने के समान थी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को खान द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार और गैर-जिम्मेदार बताते हुए खारिज कर दिया कि उनकी हत्या की साजिश में एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल था। सेना का यह बयान उसके बाद आया जब अस्पताल में भर्ती इमरान खान ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या की साजिश में शामिल थे। इसी तरह पंजाब के पूर्व गवर्नर सलमान तासीर की 2011 में एक धार्मिक चरमपंथी ने हत्या कर दी थी।

हमले में इमरान खान के पैर में लगी थी गोली
गुरुवार को दो बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में 70 वर्षीय इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लग गई थी। जहां वह शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ विरोध मार्च कर रहे थे। सेना ने कहा कि, इमरान द्धारा लगाए आरोप निराधार है। किसी को भी इस तरह बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान सरकार से इस मामले की जांच कराने की मांग की गई है। सेना के बयान पर खान ने कहा कि वह आश्चर्यचकित है कि डीजी आईएसपीआर ने यह बयान दिया क्योंकि इमरान खान ने एक सैन्य अधिकारी पर आरोप खुद को मारने की साजिश का आरोप लगाया था। खान ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि सेना के मीडिया विंग के प्रवक्ता ने कहा कि एक सैन्य अधिकारी की आलोचना करना पाकिस्तानी सेना को बदनाम करने के समान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें