प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में संघीय कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, सभी संघीय मंत्रियों को अब अपने स्वयं के बिजली, गैस और पानी के बिलों का भुगतान करना होगा।
भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अब मंत्री-अफसरों के वेतन-भत्ते में कटौती की घोषणा की गई है। इन कटौतियों के जरिए शहबाज सरकार की सालाना 200 अरब रुपये बचाने की योजना है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में बुधवार को संघीय कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए शहबाज ने कहा, सभी संघीय मंत्रियों को अब अपने स्वयं के बिजली, गैस और पानी के बिलों का भुगतान करना होगा। शहबाज ने जोर देकर कहा, बढ़ती महंगाई और कर्ज सहित देश की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए ये उपाय जरूरी थे। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक स्थिरता बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान में खुलेआम घूमता दिखा सलाहुद्दीन
वहीं, हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान में खुलेआम घूमता दिखा है। वह सरकार से मिली सुरक्षा के बीच लाहौर में एक जनाजे में शामिल हुआ। यह जनाजा हिजबुल आतंकी बशीर अहमद पीर का था। एक दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने बशीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सलाहुद्दीन ने यहां भारत के विरोध में तकरीर भी दी।