यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। यह तैनाती मक्का रक्षा गठबंधन की बैठक के बाद हुई है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने एक-दूसरे की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं के बीच सऊदी अरब की रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब की मदद करेंगे। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने रविवार को बताया कि सैनिकों को रवाना करने का समारोह शनिवार को हुआ।
विज्ञापन
हालांकि, सैनिकों की संख्या नहीं बताई गई। यह तैनाती इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुई मक्का रक्षा गठबंधन की बैठक के एक दिन बाद हुई। बैठक में पाकिस्तान व तुर्किये ने सऊदी अरब के साथ उसकी संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दोहराया। तीनों देशों ने अगस्त में समझौता किया था कि किसी एक पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा। बैठक में हूती हमलों की भी निंदा की गई।
आईएसपीआर के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब की सीमा में रहकर तय रक्षा सहयोग के तहत जिम्मेदारियां निभाएंगे। इससे सुरक्षा चुनौतियों के बीच सऊदी की रक्षा क्षमता मजबूत होगी। पाकिस्तान ने गठबंधन को रक्षात्मक बताया है।
विज्ञापन
क्या है मक्का रक्षा समझौता?
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच अगस्त में हुए मक्का रक्षा समझौते के तहत तीनों देशों ने सामूहिक सुरक्षा और एक-दूसरे की रक्षा के लिए सहयोग का ढांचा तैयार किया है। समझौते में प्रावधान है कि किसी एक सदस्य देश पर सशस्त्र हमला, तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।
मक्का रक्षा गठबंधन की रणनीतिक, राजनीतिक और रक्षा समिति (एसपीडीसी) के तीसरे सत्र की बैठक इस्लामाबाद में हुई। यह समिति गठबंधन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। बैठक के दौरान इस्लामाबाद को पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के झंडों से सजाया गया था।