फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दिए संकेत: अगस्त से पहले हो सकते हैं आम चुनाव, इमरान पर भी साधा निशाना

Wed, 11 May 2022 05:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ये संकेत बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि संभव है कि नवंबर से पहले कार्यवाहक सरकार की जगह नई सरकार आ जाए। 
विज्ञापन
पाकिस्तान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में इमरान खान के सत्ता से जाने के बाद से जारी सियासी घमासान के बीच खबर निकलकर आई है। पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संकेत दिया है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि देश में नवंबर से पहले  आम चुनाव हो सकते हैं। गौरतलब है कि सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के नेता लंदन में हैं, जहां वे राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ये संकेत बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान दिए। दरअसल, उनसे मौजूदा सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल कमर जावेद बाजवा के इस साल नवंबर के अंत तक सेवानिवृत्त होने के बाद अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति के बारे में सवाल किया गया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संभव है कि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले चुनाव हो जाएं। उन्होंने कहा कि संभव है कि नवंबर से पहले कार्यवाहक सरकार की जगह नई सरकार आ जाए। 

पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, संसद भंग होने के बाद चुनाव कराने के लिए अधिकतम 90 दिनों की अवधि के लिए एक कार्यवाहक सरकार का गठन किया जाता है। मौजूदा नेशनल असेंबली अगले साल अगस्त में अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार मौजूदा सेना प्रमुख बाजवा की सेवा का विस्तार करेगी। इस पर रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि बाजवा पहले ही यह कह चुके हैं कि वह ऐसा नहीं चाहते हैं कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए। गौरतलब है कि 2019 में उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया था। उन्होंने कहा कि बाजवा की घोषणा से सभी अटकलों के दरवाजे बंद हो जाएंगे। इससे पहले बाजवा के पूर्ववर्ती जनरल राहील शरीफ ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सेवा में विस्तार के लिए मना किया था।

इस दौरान रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की भी आलोचना की। उन्होंने इमरान खान पर आरोप लगाया कि वह एक सेना प्रमुख नियुक्त करना चाहते हैं जो उनके राजनीतिक हितों की भी देखभाल करे और यह सुनिश्चित करे कि वह सत्ता में बने रहें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें