फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पोलियो के टीके लगाने गई टीम पर जानलेवा हमला, चार पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारा

Sat, 10 Sep 2022 11:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पोलियो टीकाकरण के लिए टीम गुल ईमान इलाके में पहुंची थी। इसी समय अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर पुलिस की मोबाइल वैन पर हमला किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों और पुलिस के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीनेशन टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। वहीं दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह हमला टैंक जिले के गुल ईमान इलाके में उस वक्त हुआ जब पोलियो वैक्सीनेशन के लिए टीम टीकाकरण अभियान चला रही थी। हमलावरों ने टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पोलियो टीकाकरण के लिए टीम गुल ईमान इलाके में पहुंची थी। इसी समय अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर पुलिस की मोबाइल वैन पर हमला किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों और पुलिस के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस गोलीबारी में घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। 

पहला नहीं है यह हमला 
पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर यह हमला पहला नहीं है। इससे पहले दक्षिण वजीरिस्तान के कबायली जिले में इसी तरह का हमला हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 37 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें