फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: SCO राष्ट्र प्रमुखों के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा पाक, प्रतिनिधि का नहीं किया खुलासा

Fri, 23 Jun 2023 03:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान ने गुरुवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वह भारत द्वारा आयोजित वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। हालांकि, एससीओ की बैठक में पाकिस्तान ने अपने प्रतिनिधि का खुलासा नहीं किया है। 


 
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत चार जुलाई को वर्चुअल तरीके से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान ने गुरुवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वह भारत द्वारा आयोजित वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। हालांकि, एससीओ की बैठक में पाकिस्तान ने अपने प्रतिनिधि का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से साप्ताहिक ब्रीफिंग में शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में भागीदारी के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, हमें शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की चार जुलाई को होने वाली वर्चुअल बैठक के लिए भारतीय प्रधानमंत्री से आधिकारिक निमंत्रण मिला है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा, लेकिन हम आने वाले दिनों में अपने प्रतिनिधि के बारे में घोषणा करेंगे।

एससीओ की स्थापना रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों द्वारा 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में की गई थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में स्थायी सदस्य बने। भारत को 2005 में एससीओ में एक पर्यवेक्षक बनाया गया था और आम तौर पर समूह की मंत्री स्तरीय बैठकों में भाग लिया था, जो मुख्य रूप से यूरेशियन क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित था।
विज्ञापन


क्रिकेट को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए
विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत दौरे के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि राजनीति को खेल के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि भारत की पाकिस्तान में क्रिकेट न खेलने की नीति निराशाजनक है। हम पाकिस्तानी क्रिकेटरों की सुरक्षा स्थिति सहित विश्व कप में भागीदारी से संबंधित सभी पहलुओं का अवलोकन और मूल्यांकन कर रहे हैं। साथ ही समय पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से विचार विमर्श करेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें