फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: गीदड़भभकी दिखाने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, भारत से तनाव के बीच एक और मिसाइल का परीक्षण किया

Mon, 05 May 2025 03:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान उकसावे वाली यह कार्रवाई तब कर रहा है, जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उसके पास गोला बारूद की भारी कमी है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के सेना प्रमुख - फोटो : एक्स/@ispr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में पाकिस्तान गीदड़भभकी दिखाते हुए बड़बोलापन दिखा रहा है। हालांकि भारत के आक्रामक रुख से पाकिस्तान में घबराहट का माहौल है। अब अपनी खीझ को छिपाते हुए पाकिस्तान ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया है। गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल अब्दाली का भी परीक्षण करने का दावा किया था। 
विज्ञापन


सतह से सतह पर मार करने वाली फतह सीरीज की मिसाइल का परीक्षण किया
पाकिस्तान के दावे के अनुसार, उन्होंने सतह से सतह पर मार करने वाली फतह सीरीज की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। इस मिसाइल की रेंज 120 किलोमीटर है। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि यह मिसाइल परीक्षण एक्सरसाइज इंडस के तहत किया गया। इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी अब्दाली मिसाइल का परीक्षण करने का दावा किया था, जिसकी रेंज 450 किलोमीटर है। भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान लगातार उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान उकसावे वाली यह कार्रवाई तब कर रहा है, जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उसके पास गोला बारूद की भारी कमी है। 




ये भी पढ़ें- Iran New Missile: ईरान 'परमाणु' पर अमेरिकी धमकियों से बेपरवाह, दिखाई नई बैलिस्टिक मिसाइल, मारक क्षमता 1200 KM
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की सख्त कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान
बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। इतना ही नहीं भारत ने चिनाब नदी का पानी भी रोक दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है और उसने युद्ध की धमकी दी है। पाकिस्तान की सेना बीते 11 दिनों से लगातार सीमा पर गोलीबारी कर अपनी खीझ मिटाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। साथ ही पाकिस्तान से आने वाले डाक-पार्सल पर भी रोक लगा दी गई है। भारत ने पाकिस्तान का झंडा लगे जहाजों को भी भारत के बंदरगाहों पर रुकने से प्रतिबंधित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ रहा भारत-पाकिस्तान तनाव, रूस चिंतित; दोनों से संयम बरतने की अपील

संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें