फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाए पाकिस्तान ने मनाया ‘कश्मीर ऑवर’, इमरान बोले- कश्मीरियों के साथ खड़ा है पूरा पाक

Sat, 31 Aug 2019 02:28 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कश्मीर पर भारत के फैसले के बाद से बौखलाया है पाक 
  • शुक्रवार दोपहर 12 बजते ही देशभर में सायरन बजने लगे
  • इस्लामाबाद की सभी सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल लाल हो गया
  • पाक ने एकजुटता दिखाने के लिए ‘कश्मीर ऑवर’ मनाया
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट जारी है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कश्मीरी लोगों के साथ ‘एकजुटता’ दिखाने के लिए ‘कश्मीर ऑवर’ मनाया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के भारत के फैसले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजते ही देशभर में सायरन बजने लगे और इस्लामाबाद की सभी सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल लाल हो गया।

विज्ञापन


मुख्य आयोजन इस्लामाबाद के कांस्टीट्यूशन एवेन्यू में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री इमरान ने झंडा लहरा रहे और नारेबाजी कर रहे लोगों को संबोधित किया। इमरान ने कहा, ‘आज पूरा पाकिस्तान, जहां भी पाकिस्तानी हैं, चाहे वे हमारे छात्र हों, दुकानदार हों या मजदूर, आज हम सभी हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ खड़े हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारे कश्मीरी भाई मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। करीब चार सप्ताह से करीब 80 लाख कश्मीरियों को कर्फ्यू में बंद कर दिया गया है। ‘कश्मीर ऑवर’ मनाने का उद्देश्य पाकिस्तान से यह संदेश भेजना है कि देश कश्मीरी लोगों के साथ खड़ा रहेगा।’ उन्होंने कहा कि हम आखिरी सांस तक कश्मीरी लोगों के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


एवान-ए-सद्र में एक और कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां राष्ट्रपति आरिफ अलवी ने बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित किया। इसमें शैक्षणिक संस्थान, सरकारी और निजी दफ्तर, बैंक, व्यापारी, वकील और सैन्य संस्थानों ने भाग लिया। रेल मंत्रालय ने बताया कि 12 बजते ही देशभर में सभी ट्रेनें एक मिनट के लिए रुक गईं और रेलवे कर्मचारी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। 

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के मुताबिक, साप्ताहिक प्रदर्शन 27 सितंबर तक चलेगा, जिसमें सैन्य और असैन्य अधिकारी शिरकत करेंगे। 27 सितंबर को ही प्रधानमंत्री इमरान संयुक्त सुरक्षा परिषद को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि भारत ने पांच अगस्त जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करते हुए राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन

अपने ही घर में घिरे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान

कश्मीर ऑवर को लेकर इमरान की अपील की कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने तीखी आलोचना की। ट्विटर पर कई पत्रकारों ने लिखा कि इमरान को पहले देखना चाहिए कि वह अपने देश में क्या कर रहे हैं। पत्रकार नायला इनायत ने तंज कसते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग!! भारत से आ रही हवा और पानी को पाकिस्तान 12 से 12.30 के बीच रोकेगा।’ 

एक अन्य पत्रकार आइमा खोसा ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री इमरान को लगता है कि वह इस तरह की अपील करके लोगों को साथ जोड़ रहे हैं और अपनी ही सत्ता में चल रहे फासीवादी उत्पीड़न को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।’ पाकिस्तानी मूल के पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने पाक आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, ‘जनरल बाजवा को एलओसी पर जिहाद करने के लिए भेज देना चाहिए। अगर वह जीतते हैं तो कश्मीर फ्री हो जाएगा हारते हैं तो पाकिस्तान फ्री हो जाएगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें