फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, भीषण धमाके में 12 की जान गई

Tue, 11 Nov 2025 03:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह घटना सबक (वेक अप कॉल) है। उन्होंने इस धमाके की जिम्मेदारी इशारों-इशारों में अफगानिस्तान पर डाल दी।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा पाकिस्तान मंगलवार को खुद आतंकी घटना का शिकार हो गया। देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि बम धमाका इतना तेज था कि जी-11 क्षेत्र के आसपास इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि धमाके वाली जगह यहां मौजूद एक कोर्ट के बिल्कुल करीब है। 
विज्ञापन


इस घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक जताया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह घटना सबक (वेक अप कॉल) है। उन्होंने इस धमाके की जिम्मेदारी इशारों-इशारों में अफगानिस्तान पर डालते हुए कहा कि इस माहौल में काबुल के शासकों के साथ सफलतापूर्वक समझौतों की उम्मीद बेकार है। 
विज्ञापन

इस घटना के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उनमें जी-11 क्षेत्र से धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है। इसके अलावा सुरक्षा बैरियर के पास आग भी देखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें