फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को लगा एक और झटका, पाकिस्तान ने बीगो एप पर लगाया प्रतिबंध, टिकटॉक को दी चेतावनी

Tue, 21 Jul 2020 01:46 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
बीगो एप - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण (पीटीए) ने लाइव स्ट्रीमिंग एप बीगो पर प्रतिबंध लगा दिया है और चीनी एप टिकटॉक को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इस एप पर अश्लीलता को नियंत्रित करने के लिए एक व्यापक तंत्र को लागू करे। गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में, टिकटॉक समेत 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

विज्ञापन


भारत के बाद अब चीन के खास दोस्त पाकिस्तान द्वारा चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाना बीजिंग के लिए दोहरा झटका साबित हो सकता है। वहीं, अगर पाकिस्तान टिकटॉक को प्रतिबंधित करता है तो कंपनी के लिए एक बड़ा बाजार बंद हो जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान में बड़ी संख्या में इसके यूजर्स हैं। 


पीटीए ने एक बयान में कहा कि बीगो को इलेक्ट्रॉनिक अपराधों की रोकथाम अधिनियम के तहत ब्लॉक कर दिया गया है। टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण द्वारा कहा गया है कि पीटीए ने देश के कानून के अनुसार, एप की सामग्री को मॉडरेट करने के लिए उपरोक्त सोशल मीडिया कंपनियों को आवश्यक नोटिस जारी किया है। हालांकि, इन कंपनियों की प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने PUBG गेम पर लगाया प्रतिबंध, कहा- इस्लाम के खिलाफ है यह

पीटीए के अनुसार, इस वीडियो शेयरिंग एप्स का समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, खासतौर पर युवा वर्ग पर। पीटीए ने ऑनलाइन गेम पब्जी पर प्रतिबंध लगाने के बाद बीगो पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यहां गौर करने वाली बात है कि पब्जी को एक जुलाई से पाकिस्तान में अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


नियामक के अनुसार, पब्जी को प्रतिबंधित करने के लिए पीटीए को कई शिकायतें मिली थीं, जिसमें कहा गया था कि यह गेम नशे की लत की तरह है, इससे समय की बर्बादी होती है और बच्चों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें