फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने पानी में कूदकर शार्क के जबड़े से बच्चे को बचाया, वीडियो हुआ वारयल

Tue, 21 Jul 2020 11:25 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओरलैंडो
विज्ञापन
बच्चे को शार्क से बचाया - फोटो : Facebook
विज्ञापन

एक बच्चे को शार्क के जबड़े से बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शार्क तेजी से बच्चे की तरफ बढ़ रही है, इसी दौरान एक पुलिस कर्मी पानी में कूदकर बच्चे को बचाता है। 

विज्ञापन


इस वीडियो को कोकोआ बीच पुलिस के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया। कोकोओ तट अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के ओरलैंडो में स्थित है। दरअसल, पुलिस कर्मी एड्रियन कोसीकी अपनी पत्नी के साथ तट पर समय बिता रहे थे। तभी दोनों ने देखा कि एक शार्क तट के किनारे की तरफ बढ़ रही है। 


जिस दौरान उन्होंने शार्क को तट की ओर बढ़ते हुए देखा, उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक छोटा बच्चा तट के किनारे बूगी बोर्ड पर सवार होकर पानी में तैर रहा है। वह शार्क से ज्यादा दूर नहीं था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाइव शो के दौरान न्यूज एंकर का टूटा दांत, शांतिपूर्वक बताती रहीं खबरें, वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले की कोई बड़ी घटना घटती, कोसीकी पानी में कूदे और शार्क के जबड़े से बच्चे को बचाते हुए किनारे तक ले आए। बच्चा एकदम सुरक्षित था। उसे एक खरोंच तक नहीं आई। कोसीकी की बहादुरी की तारीफ हर जगह हो रही है। 
विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट पर लिखा गया, हम कभी नहीं जान पाएंगे कि शार्क के इरादे क्या थे, लेकिन इस छोटे बच्चे को जीवनभर सुनाने के लिए एक अच्छी कहानी मिल गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर ही अकेले 2 लाख 31 हजार लोगों ने देखा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कोसीकी की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें