फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायफाइड रोधी नया टीका शुरु करने वाला पहला देश बना पाकिस्तान

Sat, 16 Nov 2019 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पाकिस्तान शुक्रवार को टायफाइड के नये टीके की शुरुआत करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों को देश में बड़े पैमाने पर दवा रोधी टायफाइड के फैलने की जानकारी मिली थी। 'सेल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया' की एक ऐसी किस्म आई थी, जिसकी चपेट में देश में नवम्बर 2016 से करीब 11 हजार लोग आ गए थे। देश का सिंध प्रांत इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन


कराची में एक कार्यक्रम में 'टायफाइड कॉन्जुगेट वैक्सीन' (टीसीवी) टीके की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक जफर मिर्जा और प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री अजरा फजल पेचूहो मौजूद थीं।
विज्ञापन


मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान टीवीसी को अपने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें