पाकिस्तान के पंजाब में कृषि विश्वविद्यालय फैसलाबाद छात्र-छात्राओं के पहनावे व रहन-सहन पर पाबंदियां लगाई हैं। टोबा टेक सिंह स्थित सब-कैंपस में लड़कों को स्किनफिट मल्टी पॉकेट, फेडेड या कटी-फटी जींस, ट्राउजर के चप्पल और संदेश लिखें टी-शर्ट पहने से रोक दिया। वे पोनी टेल व लंबे बाल भी नहीं रखेंगे। लड़कियों को इन पाबंदियों के साथ बालियां, स्लीपर, ब्रेसलेट आदि न पहनने के लिए कहा है।
पाकिस्तान में बिजली गैस के लिए प्रदर्शन
बिजली और गैस की कटौती से जूझ रहे पाकिस्तान के लक्की शहर में बड़ी संख्या में नकाबपोश महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया दर्शन के अनुसार महिलाओं ने बल्लू से मियांवाली जोड़ने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। बिजली और गैस की किल्लत के नारे लिखी तख्तियां थी। महिलाओं ने बताया बिजली की समस्या बढ़ा दी हैं।
किसानों का खाद के लिए विरोध प्रदर्शन
द डॉन की खबर के अनुसार, खाद विक्रेताओं की हड़ताल से यूरिया न मिलने से परेशान पीरमहल के किसानों प्रदर्शन करते हुए फैसलाबाद मुल्तान हाईवे और रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगा दिया इससे हाइवे पर 1 घंटे तक ट्रैफिक बंद रहा। किसानों ने कहा कि सरकारी मूल्य पर खाद भेजना भरोसा दिलाया गया था लेकिन घंटों बाद भी नहीं मिली। किसानों ने बुधवार से खाद की तहत कीमत पर उपलब्ध कराने का आश्वासन के बाद धरना खत्म किया।