फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: 89 अफगान चौकियां नष्ट, 18 पर किया कब्जा; PAK के मंत्री का दावा- हमलों में मारे 297 तालिबान लड़ाके

Sat, 28 Feb 2026 11:43 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

अफगानिस्तान पर हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पाकिस्तान का ही पक्ष लेते नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना के अध्यक्ष आसिम मुनीर की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इस मामले में दखल देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं और दोनों ओर से ही हमलों का दौर जारी है। इस बीच पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया है कि अफगान तालिबान और उनके सहयोगी आतंकवादी समूहों के लगभग 300 जवान उनके खिलाफ चल रहे अभियान में मारे जा चुके हैं। वहीं, सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने देर रात दिए अपडेट में कहा कि सुरक्षा बलों ने 297 लड़ाकों को मार गिराया और 450 से अधिक अफगान जवान घायल हो गए।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन गजब-लिल-हक के दौरान पाकिस्तान ने उनकी 89 चौकियों को नष्ट कर दिया और 18 अन्य पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ लगभग 135 टैंक और बख्तरबंद वाहन भी नष्ट कर दिए गए। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान भर में लगभग 29 स्थानों को भी प्रभावी ढंग से निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें: US-Iran Tension: अमेरिका-इस्राइल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों को बनाया निशाना
विज्ञापन


पाकिस्तान ने चलाया ऑपरेशन गजब-लिल-हक
अफगानिस्तान की ओर से सीमा पर एक साथ 53 जगहों पर हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक नाम का एक जवाबी हमला शुरू किया है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अफगान तालिबान को पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों के बीच चुनाव करना होगा।

उन्होंने कहा, 'मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं: दमनकारी अफगान तालिबान शासन को एक स्पष्ट विकल्प चुनना होगा। उसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, बलूच लिबरेशन आर्मी, दाएश, अल कायदा, आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों और पाकिस्तान के बीच चयन करना है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी: नागरिकों से की मिडिल ईस्ट छोड़ने की अपील, भारत ने भी जारी की एडवाइजरी

तालिबान पर PAK लगाता रहा है आतंकी समूहों को पनाह देने का आरोप
पाकिस्तान लंबे समय से अफगान तालिबान पर टीटीपी और अन्य आतंकवादी समूहों को पाकिस्तान के खिलाफ हमले करने के लिए अपने देश की धरती का इस्तेमाल, पनाह देने, प्रशिक्षण और रसद आपूर्ति के लिए करने की अनुमति देने का आरोप लगाता रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें