फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Attack: तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों को बनाया निशाना, चार पुलिसकर्मियों की मौत

Tue, 11 Apr 2023 05:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल के दिनों में बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर आतंकी हमले में वृद्धि देखी गई है। क्वेटा में सोमवार को पुलिस को निशाने पर लेते हुए दो अलग-अलग हमले किए गए।
विज्ञापन
terrorist attack in Pakistan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। इस फायरिंग में चार पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (संचालन), जुहैब मोशिन ने बताया कि क्वेटा के पास कुचलक में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में मंगलवार सुबह एक तलाशी अभियान शुरू किया था। 
विज्ञापन


यह अभियान पुलिस और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के जवानों द्वारा चलाया गया। आतंकवादी कुचलक के एक घर में छिपे हुए थे। जब सुरक्षाबलों ने उस घर को घेरा तो वहां से फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में चार पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई। जवाब में पुलिसकर्मियों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। वहीं, बाकी के आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। आतंकवादी के शव को पहचान के लिए  क्वेटा अस्पताल ले जाया गया। 

हाल के दिनों में बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर आतंकी हमले में वृद्धि देखी गई है। क्वेटा में सोमवार को पुलिस को निशाने पर लेते हुए दो अलग-अलग हमले किए गए। इन हमलों में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत के साथ 21 लोग घायल हुए थे। रविवार को कुचलक जिले में अनजान हमलावरों ने दो पुलिस की हत्या कर दी। वहीं एक के घायल होने की सूचना मिली है। 
विज्ञापन


यह हमला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा बुलाई गई एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद की गई है। इस बैठक में देश में फैसे आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें