फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: टीटीपी को लेकर पाकिस्तान-अफगानिस्तान में ठनी, तालिबान से आतंकियों को सौंपने को कहा

Mon, 27 May 2024 12:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि 'चाहे अफगानिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है या नहीं, लेकिन उसे आतंकियों को पाकिस्तान को सौंप देना चाहिए।' 
विज्ञापन
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ठनी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से कहा है कि चीनी कर्मचारियों पर हमले के जिम्मेदार टीटीपी आतंकियों को उन्हें सौंप दें। इस साल मार्च में हुए हमले में एक विस्फोटक भरे वाहन ने चीनी कर्मचारियों को लेकर जा रही बस में टक्कर मार दी थी, इसके चलते हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें पांच चीनी कामगार शामिल थे। 
विज्ञापन


टीटीपी आतंकियों पर हमले का आरोप
पाकिस्तान की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि 'चाहे अफगानिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है या नहीं, लेकिन उसे आतंकियों को पाकिस्तान को सौंप देना चाहिए।' जांच में पता चला है कि चीनी कामगारों के खिलाफ हुए आत्मघाती हमले के पीछे आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान का हाथ है और अफगानिस्तान में बैठकर टीटीपी ने चीनी कामगारों पर हमले को अंजाम दिया था।

पाकिस्तान की सरकार चीनी कर्मचारियों के परिजनों को देगी मुआवजा
चीनी कामगार पाकिस्तान के दासु हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे। 4320 मेगावॉट के इस प्रोजेक्ट को चीन की जेझोउबा कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की फंडिंग विश्व बैंक द्वारा की जा रही है। पाकिस्तान की सरकार ने टीटीपी के हमले में मारे गए चीनी कर्मचारियों के परिजनों को साढ़े बाईस लाख यूएस डॉलर का मुआवजा देने का एलान किया है। प्रत्येक कर्मचारी के परिजनों को करीब पांच लाख डॉलर मिलेंगे। पाकिस्तान में सीपेक प्रोजेक्ट के तहत हजारों चाइनीज कर्मचारी पाकिस्तान में काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चीनी कंपनियां प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान में कई बार चीनी कर्मचारियों को निशाना बनाकर आतंकी हमले हुए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की मांग पर अफगानिस्तान की सरकार नहीं दे रही ध्यान
पाकिस्तान की सरकार लगातार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से चीनी कर्मचारियों पर हमले के जिम्मेदार आतंकियों को सौंपने की मांग कर रही है, लेकिन अफगानिस्तान की सरकार इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। ऐसे में पाकिस्तान की सरकार ने खुद टीटीपी आतंकियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में टीटीपी लगातार पाकिस्तान के खिलाफ हमलों को अंजाम दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें