फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनेवा में पाकिस्तान की फिर फजीहत, लगे 'पाक आर्मी अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र' के पोस्टर

Sat, 29 Feb 2020 08:48 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pakistan Army Epicenter of International Terrorism banner in Geneva Switzerland - फोटो : ANI
विज्ञापन

स्विटजरलैंड में पाकिस्तान सेना को अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र बताने वाला एक पोस्टर लगाया गया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र के दौरान जिनेवा में ब्रोकन चेयर स्मारक के पास लगे पोस्टर में लिखा है कि पाकिस्तानी सेना अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र है।

विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह के पोस्टर जिनेवा में देखने को मिले थे। जेनेवा में सितंबर 2019 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहे पाकिस्तान की तब अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हो गई थी जब उनके ही देश के लोगों ने कार्यक्रम स्थल के बाहर पाकिस्तानी सरकार और सेना के अत्याचारों को उजागर कर दिया। बलूच मानवाधिकार परिषद और पश्तूनों ने पाकिस्तानी अत्याचार के खिलाफ दुनिया का ध्यान खींचने के लिए कार्यक्रम स्थल के बाहर पोस्टर लगाए गए थे।

बलूच संगठनों ने 'द ह्यूमैनिटेरियन क्राइसिस इन बलूचिस्तान' नाम से एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में दुनिया को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें