फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर तैनात सैन्य इकाई का नया कमांडर नियुक्त किया

Fri, 13 Sep 2019 12:22 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाक आर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को अपने कई शीर्ष अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी हैं। इसी क्रम में उसने लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास को नियंत्रण रेखा पर तैनात रावलपिंडी स्थित 10 कोर का नया कमांडर नियुक्त किया है।

विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, 10 कोर पाकिस्तानी सेना की एक महत्वपूर्ण कमान है और यह भारत के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा की रखवाली करती है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस की ओर से जारी वक्तव्य में अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं की जानकारी दी गई।

एक दिन पहले ही पाकिस्तान सेना ने चार मेजर जनरलों को लेफ्टिनेंट जनरलों के रैंक पर पदोन्नत किया है। पिछले माह पाक सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल तीन साल के लिए और बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें