फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए की सफाई, भारतीय उड़ानों के लिए खुला हुआ है पाकिस्तानी वायु क्षेत्र

Thu, 08 Aug 2019 08:04 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन एयरलाइंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि उसने भारत के लिए न तो अपना हवाई क्षेत्र बंद किया है और न ही भारतीय उड़ानों के लिए किसी मार्ग में परिवर्तन किया है। पाकिस्तानी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता मुज्तबा बेग के अनुसार, एयरमेन के नोटिस में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी उड़ानें पूर्व में जारी कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के लिए न तो अपना हवाई क्षेत्र बंद किया है और न ही भारतीय उड़ानों के लिए कोई रूट बंद किया है या उसमें कोई बदलाव किया है। मीडिया में आयी कुछ खबरों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच नए तनाव के बाद एक भी रूट में बदलाव नहीं किया गया है।



विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भी कहा कि पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। यह भारतीय उड़ानों के लिए खुला है। ऐसी खबरें थीं कि कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करने के कदम के जवाब में पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने के अपने फैसले के बाद भारतीय उड़ानों के लिए कुछ मार्गों को बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें