फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान एयर फोर्स ने अफसरों से कहा, चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुईं, तैयार रहें

Tue, 05 Mar 2019 06:15 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तानी एयर फोर्स - फोटो : Pakistan Air Force (PAF)
विज्ञापन
पाकिस्तान के एयर फोर्स ने सोमवार को अपने अफसरों से कहा कि देश के सामने चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं, तैयार रहें। दरअसल पुलवामा आतंकी हमले और हवाई हमले के बाद से दोनों मुल्कों में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के अखबार डॉन के हवाले से पाकिस्तान एयर फोर्स के प्रवक्ता ने कहा कि एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने अग्रिम सैनिक अड्डों का दौरा करने के बाद जवानों से तैयार रहने को कहा। दरअसल जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद भारतीय वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुस कर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें