फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाने पर अड़ा पाकिस्तान, ओआईसी ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी

Thu, 06 Aug 2020 10:14 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कश्मीर पर विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित करने के लिए पाकिस्तान बार-बार इस्लामी सहयोग संगठन से मदद मांग रहा है। हालांकि ओआईसी से बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद संगठन ने इस तरह के किसी सम्मेलन के प्रति अनिच्छा दिखाई है। इससे परेशान पाकिस्तान ने धमकी दी है कि वह इस मुद्दे पर अलग बैठक बुला सकता है।

विज्ञापन


भारत द्वारा पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए 57 सदस्यीय संगठन पर जोर देता रहा है। ओआईसी संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा अंतर सरकारी निकाय है। पाकिस्तान के अनुरोध पर अब तक ओआईसी की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को एआरवाई न्यूज से एक कार्यक्रम में कहा, 'मैं एक बार फिर से ओआईसी से अनुरोध कर रहा हूं कि विदेश मंत्रियों की परिषद की एक बैठक हमारी उम्मीद है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगर आप इसे नहीं बुला सकते हैं, तो मैं प्रधानमंत्री इमरान खान से उन इस्लामिक देशों की बैठक बुलाने के लिए कहने को मजबूर हो जाऊंगा जो कश्मीर मुद्दे पर हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें