फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरव मोदी की हिरासत अवधि 27 अगस्त तक बढ़ी, सितंबर में शुरू होगी सुनवाई

विज्ञापन
नीरव मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि 27 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले और धनशोधन मामले के आरोपी नीरव को ब्रिटेन की एक अदालत के समक्ष वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश किया गया।

विज्ञापन


पिछले वर्ष मार्च में गिरफ्तारी के बाद से ही 49 वर्षीय हीरा व्यवसायी दक्षिण पश्चिम लंदन की वांड्सवर्थ जेल में बंद है। उसे लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में जिला न्यायाधीश वेनेसा बेरेटसर के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश किया गया।

उसे बताया गया कि सात सितंबर से पांच दिनों की सुनवाई से पहले होने वाली सुनवाई मामला प्रबंधन सुनवाई होगी। न्यायाधीश बेरेटसर ने कहा, 'आप फिर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश होंगे। आपके वकील अदालत में उपस्थित रह सकते हैं।'
विज्ञापन


मोदी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई के पहले चरण में मई में जिला न्यायाधीश सैम्युअल गूजी ने सुनवाई की थी और दूसरे चरण की सुनवाई सात से 11 सितंबर के बीच होनी है।

अगले महीने होने वाली सुनवाई में मोदी के खिलाफ प्रथमदृष्ट्या मामला तय करने के लिए जिरह पूरी होगी और भारतीय अधिकारी दूसरी बार प्रत्यर्पण का आग्रह करेंगे, जिसे इस वर्ष की शुरुआत में ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने मंजूर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें