फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: कराची में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह समारोह, शादी के बंधन में बंधे 70 से ज्यादा हिंदू जोड़े 

Mon, 10 Jan 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक रमेश कुमार वंकवानी ने बताया कि पिछले 14 सालों से परिषद द्वारा गरीब हिंदू परिवारों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कराची में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 70 से ज्यादा हिंदू जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इस सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन पाकिस्तान हिंदू परिषद की ओर से किया गया था। 

विज्ञापन


पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक रमेश कुमार वंकवानी ने बताया कि पिछले 14 सालों से परिषद द्वारा गरीब हिंदू परिवारों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले 2008 में 35 हिंदू जोड़ों की शादी कराई गई थी। डॉन अखबार के मुताबिक, 72 जोड़ों का विवाह इस आयोजन में हुआ। ज्यादातर जोड़े पाकिस्तान के सिंध से आए थे। 

44 लाख हिंदू हैं पाकिस्तान में 
पाकिस्तान की 2017 की जनगणना के अनुसार पाकिस्तान में करीब 44 लाख हिंदू हैं। यह यहां की कुल जनसंख्या का 2.14 प्रतिशत है। हालांकि, पाकिस्तान हिंदू परिषद का दावा है कि पाकिस्तान में 80 लाख हिंदू हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें