फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत, 11 आतंकवादी भी हुए ढेर

Thu, 23 Oct 2025 02:30 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
आतंकवादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन सुरक्षाकर्मी और 11 आतंकवादी मारे गए।   नोश्की में गश्त के दौरान अज्ञात हमलावरों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, केच इलाके में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने चगाई और सिबी जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए अभियान में 11 आतंकियों को ढेर कर दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सैनिकों ने चगाई के दलबंदिन में एक पहाड़ी इलाके की घेराबंदी कर दी। संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद लगभग एक घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई और छह आतंकवादी मारे गए।
विज्ञापन


सिबी में आतंकवाद निरोधी दस्ते ने एक परिसर पर छापा मारा जहां एक प्रतिबंधित संगठन के सदस्य छिपे हुए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में जबरदस्त फायरिंग हुई। जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य गिरफ्तार कर लिए गए।

दोनों जगहों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोग सुरक्षा बलों, पुलिस और लेवी कर्मियों पर पहले भी हुए हमलों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि सभी शवों को पहचान के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें