बस मुल्तान से कराची जा रही थी। हादसे के दौरान सभी यात्री नींद में थे। कई घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस में फंसे सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से जा रही एक बस के पलटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, सिंध प्रांत के सुक्कुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, बस मुल्तान से कराची जा रही थी। हादसे के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे। कई घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस में फंसे सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है।
उसके अनुसार, स्थानीय लोगों के यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बस को भी क्रेन की मदद से सीधा किया गया। खराब बुनियादी ढांचे और यातायात कानूनों की अवहेलना के कारण पाकिस्तान में ऐसे कई सड़क हादसे होते हैं।