फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehbaz Saudi Visit: आज से सऊदी अरब दौरे पर पीएम शहबाज शरीफ, तेल उत्पादन में कटौती पर दिया था सऊदी का साथ

Mon, 24 Oct 2022 02:25 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, इस्लामाबाद

सार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यह दौरा क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। वहीं क्राउन प्रिंस की भी अगले महीने पाकिस्तान जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Facebook : @ShehbazSharif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आज (सोमवार) सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम शरीफ सऊदी निवेश शिखर सम्मेलन (एसआईएस) में भाग लेंगे और सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान और किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यह दौरा क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। वहीं क्राउन प्रिंस की भी अगले महीने पाकिस्तान जाने की उम्मीद है। यह दौरा तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक+) के तेल उत्पादन में कटौती के फैसले के बाद हो रहा है।

तेल कटौती पर पाकिस्तान ने दिया सऊदी अरब का साथ
ओपेक प्लस देशों के तेल उत्पादन में कटौती के फैसले पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी और इस पर अपना समर्थन व्यक्त किया, जबकि दूसरी ओर इसने संयुक्त राज्य अमेरिका को नाराज कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि हम बाजार में उतार-चढ़ाव से बचने और वैश्विक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सऊदी अरब की चिंताओं की सराहना करते हैं।
विज्ञापन


ओपेक+, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस सहित सहयोगी देशों के उत्पादक समूह ने नवंबर से प्रति दिन 20 लाख बैरल कम करने पर सहमति व्यक्त की। वहीं इस मुद्दे पर पाकिस्तान ने सऊदी अरब का साथ देने का फैसला किया है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आपूर्ति में कटौती को लेकर सऊदी अरब का अमेरिका के साथ टकराव बना हुआ है।

अमेरिका का आरोप, सऊदी अरब के दबाव में फैसला
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने आरोप लगाया था कि तेल उत्पादन में कटौती के लिए सऊदी अरब ने “एक से अधिक” ओपेक सदस्य को विवश किया था। किर्बी ने ये भी कहा कि ये कटौती रूस के राजस्व में भी वृद्धि करेगी और यूक्रेन पर फरवरी के आक्रमण पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव को कुंद कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें