फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने यूएन को लिखा पत्र, कहा- कश्मीर मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भारत कर सकता है हमला

Fri, 20 Dec 2019 08:22 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर नापाक हरकत की है। सीमा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आदी पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की योजना बनाने का आरोप मढ़ा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को एक पत्र लिखकर दावा किया है कि भारत ने सीमा पर कई तरह के मिसाइल तैनात किए हैं  और उनका परीक्षण किया है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा, भारत कश्मीर के गंभीर हालात से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए उनके देश पर हमला कर सकता है। पाक विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कुरैशी ने 12 दिसंबर को लिखे अपने सातवें पत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भारत के उन कदमों के बारे में बताया जिनसे दक्षिण एशिया में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में और कैसे तनाव बढ़ सकता है।

कुरैशी ने दावा में यह शामिल किया है कि भारत ज्यादा रेंज और उच्च क्षमता वाली मिसाइलों को विकसित करने के साथ-साथ उनका परीक्षण कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कश्मीर के गंभीर हालात से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए वह पाकिस्तान पर हमला भी कर सकता है।
विज्ञापन


हाल के महीनों में लगातार पत्र लिखकर कुरैशी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेश को कश्मीर में हालात के बारे में जानकारी देते रहे हैं। कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  से अपनी सही भूमिका निभाने का आग्रह किया है और क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के प्रस्ताव को दोहराया है।

विदेश मंत्री ने पत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को हस्तक्षेप करने, दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे को रोकने के साथ-साथ कश्मीरी लोगों की पीड़ा को तत्काल समाप्त करने के लिए कहा है।

कुरैशी इससे पहले अगस्त महीने में 1,6,13 और 26 , 16 सितंबर और 31 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें